Haryana Cet Answer Key: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने ग्रुप 6 (कॉमर्स) परीक्षा के लिए अनंतिम उत्तर कुंजी जारी करने की घोषणा की है। यह उत्तर कुंजी कुल 1,296 पदों के लिए जारी की गई हैं। ग्रुप 6 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब एचएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट (hssc.gov.in) पर अनंतिम उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
उत्तर कुंजी10 सितंबर 2024 को अपलोड की गई हैं। यह अनंतिम रिलीज उम्मीदवारों को अपनी प्रतिक्रियाओं की समीक्षा करने और अपनी कोई भी आपत्ति दर्ज करने की अनुमति देता है।
इस दिन तक दर्ज कराएं आपत्ति
उम्मीदवार अनंतिम उत्तर कुंजियों पर आपत्तियां 11 सितंबर 2024 को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी आपत्तियों में विशिष्ट विवरण शामिल करें, जैसे कि समूह संख्या, टेस्ट कोड, परीक्षा की तिथि, सत्र, सेट, प्रश्न संख्या और उनके प्रमाण का स्रोत। केवल निर्धारित समय के भीतर प्राप्त आपत्तियों पर विचार किया जाएगा, और कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा।