हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) में तकनीशियन अपरेंटिस ट्रेनी और ग्रेजुएट अपरेंटिस ट्रेनी के पद पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के लिए कुल 150 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवारों के लिए 7 जनवरी, 2022 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 19 जनवरी, 2022 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार जल्द से जल्द सभी जानकारियों को पढ़कर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों को 9 हजार रुपये प्रति महीना स्टाइपेंड मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक व कॉम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल व इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर साइंस, एरोनॉटिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त कर चुके उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।