फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UKSSSC Recruitment 2022: उत्तराखंड पुलिस विभाग में 200 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन 

Sat, 08 Jan 2022 07:11 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

उत्तराखंड पुलिस में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शनिवार 8 जनवरी, 2022 से शुरू की जा चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 21 फरवरी, 2022 तक निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
UKSSSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज शनिवार से शुरू कर दी गई है। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होंगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह  UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

कुल 221 पदों पर होंगी भर्तियां 
उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी की गई भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 221 रखी गई है। इस भर्ती के माध्यम से आयोग चयनित उम्मीदवारों को सब इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस), सब इंस्पेक्टर, गुल्मनायक और फायर ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति देगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकरिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। 

21 फरवरी तक करें आवेदन
उत्तराखंड पुलिस में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शनिवार 8 जनवरी, 2022 से शुरू की जा चुकी है। आवेदन की आखिरी तारीख 21 फरवरी, 2022 तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उन्हें आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले सभी दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, फिर आवेदन करें।

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आवेदक की आयु सीमा न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। आयोग की ओर 200 अंकों की परीक्षा ली जाएगी। इसमे 100 प्रश्न होंगे और इसकी समय सीमा 2 घंटे की होगी। 

पदों का विवरण

कुल पद - 221


1. एसआई (सिविल पुलिस) के लिए  - 65 पद
2. एसआई के लिए- 43 पद
3. गुल्मनायक के लिए- 89 पद
4. फायर ऑफिसर के लिए- 24 पद
 
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।

3. अब मांगी जा रही जानकारी के दर्ज कर के लॉगिन करें। 

4. आवेदन पत्र को ध्यानपूर्वक भरें।

5. आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।

6. आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें