Jobs in Armed Forces: किसमें कितने पद हैं खाली
कुल 84,659 रिक्तयों में से, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में अधिकतम 27,510 रिक्तियां हैं, इसके बाद सीमा सुरक्षा बल (BSF) में 23,435 रिक्तियां हैं, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में 11,765, सशस्त्र सीमा बल (SSB) में 11,143 रिक्तियां हैं।
राज्य मंत्री ने तीन लोकसभा सदस्यों के एक प्रश्न का लिखित उत्तर देते हुए कहा। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के निर्देशों के अनुसार 04 अक्तूबर, 2012 को जारी अधिसूचना के अनुसार, राय ने कहा कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और असम राइफल्स में 10 प्रतिशत रिक्तियां पूर्व सैनिकों के लिए सहायक कमांडेंट के स्तर तक आरक्षित हैं।
Agniveer Vacancies in Armed Forces: चार साल की सेवा के बाद मिलेगा पहला बैच
इसके अलावा, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा, सीएपीएफ और असम राइफल्स में कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) और राइफलमैन के पद पर भर्ती में अग्निवीरों के लिए 10 फीसदी रिक्तियों के आरक्षण के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। सैन्य बलों में चार साल की सेवा अवधि पूरी करने के बाद पूर्व अग्निवीर श्रेणी का पहला बैच भर्ती केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) और असम राइफल्स के लिए उपलब्ध होगा।