फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs: एसएससी, बीपीएससी और इंडियन पोस्ट सहित कई सरकारी विभागों में चल रही भर्ती; विवरण पढ़कर करें आवेदन

Wed, 03 Jul 2024 04:22 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

Government Jobs: वर्तमान में कई सरकारी विभागों में भर्तियां चल रही हैं। सरकारी नौकरी का सपना देखने वालों के लिए अपना साकार करने का यह सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती विवरण पढ़कर अपनी पसंद की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Jobs - फोटो : Amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sarkari Naukri: देश में बड़ी संख्या में युवा सरकरी नौकरी की तैयारी करते हैं। सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं, जिसमें सफल होने के लिए निरंतर प्रयास, समर्पण और दृढ़ संकल्प की आवश्यकता होती है। अगर आप भी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो यहां हमने बताया है कि वर्तमान में किन सरकारी विभागों में भर्तियां चल रही हैं। इच्छुक उम्मीदवार विवरण पढ़कर अपनी पसंद की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

एसएससी सीजीएल भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL 2024) के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 17,727 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार 25 जुलाई, 2024 तक एसएससी सीजीएल भर्ती 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप बी राजपत्रित और गैर-राजपत्रित पदों के साथ-साथ ग्रुप सी स्टाफ पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. के माध्यम से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

SSC MTS 2024 के 8326 पदों पर भर्ती

अगली बड़ी भर्ती भी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से ही निकाली गई है। एसएससी ने मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा 2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती के माध्यम से 8,326 पदों को भरा जाएगा, जिसमें सीबीआईसी और सीबीएन में 4,887 एमटीएस और 3,439 हवलदार पद शामिल हैं। 12वीं पास उम्मीदवार इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदक की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाकर 31 जुलाई, 2024 आवेदन कर सकते हैं।

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती

बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रोफेसर के 1339 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर 26 जुलाई, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने किसी भी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज से एमडी/एमएस/डीएनबी की डिग्री ली, वे आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ अनुभव भी जरूरी है। आयुसीमा 50 वर्ष तक निर्धारित है।

पीएनबी अप्रेंटिस भर्ती

पंजाब नेशनल बैंक नें अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार पीएनबी की आधिकारिक वेबसाइट- pnbindia.in. के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई, 2024 है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 2700 अप्रेंटिस के पदों को भरना है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

आईबीपीएस क्लर्क भर्ती

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल की ओर से क्लर्क के 6,128 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। आवेदन कर रहे उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु  20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ibps.in. के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जुलाई, 2024 है।
विज्ञापन

इंडिया पोस्ट में भर्ती में 7 पदों पर भर्ती

इंडिया पोस्ट में 10वीं पास युवाओं के लिए 7 पदों पर भर्ती की जा रही है। इंडिया पोस्ट ने ड्राइवर के 7 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप 10वीं पास हैं और हल्के और भारी मोटर वाहन चलाने में सक्षम हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा मौका है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapost.gov.in. पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें