उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) में 9 हजार से ज्यादा स्वास्थ्य कार्यकर्ता (महिला) पदों पर भर्तियां निकली हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदनकर्ताओं के पास 5 जनवरी, 2022 तक का समय है। वेबसाइट में पात्रता मानदंड समेत अन्य जानकारी अभ्यर्थियों को उपलब्ध हो जाएगी।
जिन अभ्यर्थी ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 2021 में योग्यता प्राप्त की है, वह इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों 12 जनवरी, 2022 तक अपने आवेदन पत्रों में किसी प्रकार के सुधार करने का अवसर मिल रहा है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन हो रही है। उम्मीदवारों को अधिसूचना में सभी प्रकार के दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया है। अधिसूचना को
यहां पर पढ़ें।
दो घंटे की होगी परीक्षा
आवेदन प्रक्रिया को अच्छी तरह से समझ कर शुल्क को डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के जरिए ऑनलाइन जमा कराएं। स्वास्थ्य कार्यकर्ता के विभिन्न पदों पर गैर आरक्षित वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एसटी) और अनुसूचित जनजाति (एससी) वर्ग में भर्तियां निकली हैं। परीक्षा में कुल 100 अंकों के 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर को पूरा करने के लिए दो घंटे का समय मिलेगा।