फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GIC recruitment 2021: जीआईसी ऑफिसर स्केल-I भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

Fri, 20 Aug 2021 08:56 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC) ने असिस्टेंट मैनेजर (स्केल I) के पद के लिए भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट gicofindia.com से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
बीमा कंपनी - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (GIC) ने असिस्टेंट मैनेजर (स्केल I) के पद के लिए भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट gicofindia.com से डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से भर्ती परीक्षा 29 अगस्त, 2021 को आयोजित की जाएगी। इससे पहले, यह परीक्षा नौ मई को होने वाली थी, जिसे वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण टाल दिया गया था।

ऑनलाइन परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय परीक्षण और वर्णनात्मक पेपर शामिल होंगे। परीक्षा दो घंटे 30 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा विवरण के लिए आधिकारिक सूचना पुस्तिका देख सकते हैं। जिन उम्मीदवारों ने जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (जीआईसी) परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अपने कॉल लेटर इसकी आधिकारिक वेबसाइट www.gicofindia.com से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


जीआईसी स्केल-1 अधिकारी भर्ती 2021 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक

जनरल इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की भर्ती संबंधी आधिकारिक सूचना पुस्तिका यहां उपलब्ध है।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gicofindia.com पर जाएं। 
  • स्केल-I अधिकारी परीक्षा की भर्ती के लिए कॉल लेटर पर क्लिक करें।
  • अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड कर लें। 
  • डाउनलोड करने बाद प्रवेश पत्र का भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
     
सहायक प्रबंधक पदों के लिए मार्च से शुरू हुई थी आवेदन प्रक्रिया
विज्ञापन

सहायक प्रबंधक पदों की कुल 44 रिक्तियों को भरने के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है, जिनमें से 15 रिक्तियां वित्त चार्टर्ड एकाउंटेंट के पद के लिए, 15 सामान्य के लिए, 4 कानूनी के लिए और 10 बीमा के लिए हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 मार्च से शुरू हुई थी और 29 मार्च को समाप्त हुई थी। 

चयन प्रक्रिया
जीआईसी भर्ती के उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू और मेडिकल परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट  gicofindia.com पर जाने की सलाह दी जाती है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें