फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FCI Watchman Result 2022: एफसीआई वॉचमैन भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी,  ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

Fri, 12 Aug 2022 11:09 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

FCI Watchman Result 2022: जो भी उम्मीदवार वॉचमैन भर्ती परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें अब फूड कोर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से भर्ती के अगले चरण पीईटी परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
FCI Watchman Result 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

FCI Watchman Result 2022: फूड कोर्पोरेशन ऑफ इंडिया/FCI ने वॉचमैन के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम अब ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को फूड कोर्पोरेशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट fciharyana-watch-ward.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। परिणाम को चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन क्रमांक और पासवर्ड आदि की मदद से लॉगिन करना होगा। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

क्या होगा अगला चरण?
जो भी उम्मीदवार वॉचमैन भर्ती परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें अब फूड कोर्पोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से भर्ती के अगले चरण पीईटी परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए आधिकारिक शेड्यूल को जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी और नए अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 

कैसे चेक करें परिणाम?

उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशानिर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक करें-: 
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट fciharyana-watch-ward.in पर जाएं।
  • अब अपने पंजीयन क्रमांक और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें। 
  • अब पेज पर दिखाई दे रहे वॉचमैन  के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी। 
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इस का प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें पीईटी परीक्षा के समय आवेदन पत्र के समय अपलोड किए गए मूल दस्तावेज या फोटो पहचान प्रमाण के साथ विज्ञापन द्वारा निर्दिष्ट के रूप में प्रस्तुत करना होगा। इसके साथ ही परीक्षा कॉल लेटर और पीईटी कॉल लेटर के साथ फोटो पहचान प्रमाण की एक फोटोकॉपी जमा करनी होगी। बिना इसके वे पीईटी में भाग नहीं ले सकेंगे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें