फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ताल: भारतीय कौशल विकास संगठन ने निकालीं 260 पदों पर भर्तियां? जानिए क्या है इस पोस्ट का सच

Tue, 16 Nov 2021 05:31 PM IST
वर्तिका तोलानी जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

 नोटिस में प्रोजेक्ट मैनेजर और रीजनल मैनेजर के 260 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति का दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि चयनित अभ्यर्थियों को 2 लाख रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
भारतीय कौशल विकास संगठन - फोटो : PIBfactcheck
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महामारी के बाद से ही आए दिन केंद्र व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा रही हैं। जिनकी जानकारी आए दिन हमारी वेबसाइट पर दी जाती है। लेकिन इस दौरान कई ऐसे अधिसूचना भी वायरल हो रही हैं, जिसमें लुभावने ऑफर के झांसे दिए जा रहे हैं। आधिकारिक अधिसूचना की ही तरह दिखने वाली एक ऐसी ही अधिसूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

विज्ञापन

2 लाख रुपये तक का वेतन देने का किया जा रहा है दावा
भारतीय कौशल विकास संगठन के नाम से वायरल इस अधिसूचना में ग्रुप सी और ग्रुप डी के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना मांगी जा रही है। नोटिस में प्रोजेक्ट मैनेजर और रीजनल मैनेजर के 260 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति का दावा किया जा रहा है। इसके साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि चयनित अभ्यर्थियों को 2 लाख रुपये तक का वेतन दिया जाएगा।

क्या है वायरल पोस्ट का सच?
अधिसूचना के सामने आते ही इसकी पड़ताल की गई। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्रालय के प्रेस सूचना ब्यूरो के अनुभाग पीआईबी फैक्ट चेक टीम ने पड़ताल में आधिकारिक अधिसूचना की तरह दिखने वाली इस अधिसूचना को फर्जी करार दिया है। पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हेंडल पर ट्वीट कर सरकारी नौकरी की तलाश करने वाले अभ्यर्थियों को भारतीय कौशल विकास संगठन के नाम से जारी इस फर्जी ऑफर लेटर की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह सरकारी नौकरियों की जांच आधिकारिक वेबसाइट से करें। इसके अलावा सरकार द्वारा निकाली गईं भर्तियों की जानकारी रोजगार समाचार पत्र, राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दैनिक समाचार पत्रों और मंत्रालय के आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से भी अधिसूचित की जाती है। जिस पर अभ्यर्थी अपनी नजर बनाए रख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें