फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Recruitment 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय के इस कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें डिटेल

Wed, 20 Apr 2022 05:18 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

DU Recruitment 2022: असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 6 मई, 2022 तक निर्धारित की है।
विज्ञापन
DU Recruitment 2022 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU Recruitment 2022: शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी नौकरी के लिए तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत किरोड़ीमल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट kmc.du.ac.in पर जाकर कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन से जुड़ी सभी प्रक्रिया हम आपको इस खबर में बताएंगे। 

विज्ञापन

DU Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता
दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में 55 फीसदी अंकों के साथ में स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए। आवेदक के पास में राष्ट्रीय पात्रता पराक्षा यानी यूजीसी या सीएसआईआर नेट या मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पीएचडी की योग्यता होनी चाहिए। सामान्य, ओबीसी और ईडब्लूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। वहीं, महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन नि:शुल्क है। 

DU Recruitment 2022: इस तारीख तक कर लें आवेदन
असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी हो गई है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि संस्थान ने आवेदन की आखिरी तारीख 6 मई, 2022 तक निर्धारित की है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। 
विज्ञापन

DU Recruitment 2022: कैसे करना है आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट kmc.du.ac.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
  • अब जरूरी जानकारी को दर्ज कर के और दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें