संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने एक विस्तृत अधिसूचना जारी कर कहा है कि इन उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण यानी साक्षात्कार शीघ्र ही शुरू किए जाएंगे। सभी पात्र उम्मीदवारों को साक्षात्कार और पर्सनालिटी टेस्ट के लिए संघ लोक सेवा आयोग के कार्यालय धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली -110069 पर पहुचंना होगा। पात्र उम्मीदवारों साक्षात्कार के लिए तारीख और समय की सूचना नियत समय पर अलग से दी जाएगी।
उम्मीदवार को परीक्षा के व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार के प्रारंभ होने से पहले ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र-2 (DAF-II) में क्षेत्रों/ कैडर की प्राथमिकताओं के क्रम को अनिवार्य रूप से दर्ज करना होगा। आवेदकों को उच्च शिक्षा, विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियों, सेवा अनुभव और अन्य के लिए दस्तावेज / प्रमाण- पत्र अपलोड करने की भी आवश्यकता होती है। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को यहां आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.in पर जाने की सलाह दी जाती है।