फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड: प्रवेश पत्र जारी, 16, 17 और 18 जुलाई को परीक्षा 

Tue, 13 Jul 2021 04:33 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

  • दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) भर्ती 2020 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) भर्ती 2020 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। 16, 17 और 18 जुलाई को होने वाली  ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए ही एडमिट कार्ड जारी किए गए हैं। इस परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-LIVE: बीएसएफ ने 285 पदों पर मांगे आवेदन, 26 जुलाई तक कर सकते हैं अप्लाई


दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पीजीटी परीक्षा 2020 ऑनलाइन (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन किया जाएगा।  पीजीटी जीव विज्ञान, संस्कृत, ललित कला, अर्थशास्त्र, हिंदी और रसायन विज्ञान के पदों के लिए पीजीटी परीक्षा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021: परीक्षा केंद्र बदलने के लिए खुली विंडो, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर परीक्षा केंद्र का नाम और समय दर्ज होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। अभ्यर्थी डायरेक्ट लिंक के जरिए और नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
-सबसे पहले डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यहां डाउनलोड एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉग इन करने के लिए अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
-आपका डीएसएसएसबी प्रवेश पत्र आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए हार्ड कॉपी अपने पास रखें।


डायरेक्ट लिंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें