परीक्षा तारीख
डीएसएसएसबी परीक्षा 10 से 16, 18 से 20, 22, 23 और 30 जून 2024 को तीन अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।
इन पदों के लिए परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की जाएगी और परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड एक आवश्यक दस्तावेज है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपने प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें और उस पर दिए गए विवरण जैसे परीक्षा तिथि, समय, स्थान और परीक्षा निर्देश को ध्यान से जांच लें।
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके डीएसएसएसबी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले उम्मीदवार डीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट- dsssb.delhi.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद 'जून 2024 में निर्धारित डीएसएसएसबी टियर-I परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें' पर क्लिक करें।
- अब लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सभी विवरण जमा करें और अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
- अंत में उम्मीदवार एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट जरूर ले लें।