फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DRDO Bharti 2023: डीआरडीओ में वैज्ञानिकों के लिए निकली नौकरी, आवेदन से पहले जानें योग्यता

Mon, 16 Oct 2023 04:40 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

DRDO Vacancy: डीआरडीओ में वैज्ञानिकों के लिए कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जिसका नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
DRDO - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DRDO Recruitment 2023: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में वैज्ञानिक सी, वैज्ञानिक डी, वैज्ञानिक ई और वैज्ञानिक एफ पदों पर भर्ती होने जा रही है। डीआरडीओ की तरफ से इस भर्ती को लेकर एक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अगर आप इच्छुक हैं और योग्यताओं को पूरा करते हैं तो यह भर्ती आपके लिए है।

विज्ञापन

डीआरडीओ में वैज्ञानिक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 21 अक्तूबर 2023 से शुरू होगी, जबकि पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2023 तक है। डीआरडीओ योग्य और अनुभवी पेशेवरों को इन पदों पर नियुक्त करना चाहता है। जिसके लिए अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं।  

DRDO Vacancy रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान का लक्ष्य डीआरडीओ के तहत वैज्ञानिक 'सी', वैज्ञानिक 'डी', वैज्ञानिक 'ई' और वैज्ञानिक 'एफ' के लिए कुल 51 रिक्तियों को भरना है। रिक्तियों का विवरण आप नीचे देख सकते हैं।

  • वैज्ञानिक 'सी - 27 रिक्तियां

  • वैज्ञानिक 'डी' - 8 रिक्तियां

  • वैज्ञानिक 'ई' - 14 रिक्तियां

  • वैज्ञानिक 'एफ' - 2 रिक्तियां

DRDO Vacancy शैक्षणिक योग्यता और अनुभव

उम्मीदवारों के पास प्रथम श्रेणी बीई/बी होना चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में टेक/मास्टर डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही वैज्ञानिक एफ के लिए 13 वर्ष का अनुभव होना चाहिए, जबकि वैज्ञानिक ई के लिए 10 वर्ष, वैज्ञानिक डी के लिए 07 वर्ष और वैज्ञानिक सी के लिए 03 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।

DRDO Vacancy आयुसीमा

  • वैज्ञानिक एफ 50 वर्ष

  • वैज्ञानिक ई 50 वर्ष

  • वैज्ञानिक डी 50 वर्ष

  • वैज्ञानिक सी 40 वर्ष

DRDO Recruitment वेतन

  • वैज्ञानिक एफ पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 13 ए के मुताबिक 1,31,100 रुपये का वेतन मिलेगा।

  • वैज्ञानिक ई पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 10 के मुताबिक मूल वेतन 1,23,100 रुपये मिलेगा।

  • वैज्ञानिक डी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 7 के मुताबिक मूल वेतन 78,800 रुपये मिलेगा।

  • वैज्ञानिक सी पदों पर चयनित उम्मीदवारों का मूल वेतन लेवल 3 के मुताबिक 67,700 रुपये मिलेगा।

विज्ञापन

DRDO Scientist Recruitment ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर करियर पर क्लिक करें।

  • अब साइंटिस्ट रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें और विज्ञापन संख्या 147 खोजें।

  • अप्लाई लिंक पर क्लिक करें और रजिस्टर करें।

  • लॉगइन करें और फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें