एजुकेशन क्वालिफिकेशन :
अंडर ग्रेजुएट कोर्स के लिए अभ्यर्थियों को बीटेक / बीई या समकक्ष में प्रवेश के पहले वर्ष उत्तीर्ण होना होगा।
पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (बीई / बी.टेक) में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 25 जुलाई, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 10 सितंबर, 2019
DRDO छात्रवृत्ति 2019 राशि :
स्नातक पाठ्यक्रमों के लिए : 20,000 रुपये प्रति वर्ष
स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों के लिए : 1,86,000 रुपये प्रति वर्ष (15,500 रुपये प्रति माह)
ये भी पढ़ें : स्कॉलरशिप की मदद से भारतीय छात्र-छात्राएं जा सकते हैं ऑस्ट्रेलिया, अब उच्च शिक्षा प्राप्त करना आसान
सेलेक्शन प्रोसेस :
पोस्ट ग्रेजुएट (एमटेक / एमई) पहले वर्ष के लिए छात्रवृत्ति का चयन गेट स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट आधारित होगा।
अंडर ग्रेजुएट (बीटेक / बीई) छात्रवृत्ति के लिए चयन जेईई (मुख्य) स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट आधारित होगा।
DRDO छात्रवृत्ति 2019 के लिए कैसे करें आवेदन -
स्टेप 1 : DRDO की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2 : मुख्य पृष्ठ पर दिए गए ऑनलाइन आवेदन की लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 : आवश्यक विवरण दर्ज करें और रजिस्टर पर क्लिक करें।
स्टेप 4 : आवेदन पत्र भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
स्टेप 5 : एक प्रिंट आगे के लिए सुरक्षित रख लें।
उम्मीदवारों को छात्रवृत्ति एयरोस्पेस / एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग, स्पेस इंजीनियरिंग और रॉकेटरी / एवियोनिक्स / एयरक्राफ्ट इंजीनियरिंग के विषयों के लिए मिलेगी। कुल 20 सीटें स्नातक पाठ्यक्रम छात्रवृत्ति के लिए और 10 सीटें स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम छात्रवृत्ति के लिए होंगी।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
अधिसूचना पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - स्कॉलरशिप की मदद से भारतीय छात्र-छात्राएं जा सकते हैं ऑस्ट्रेलिया, अब उच्च शिक्षा प्राप्त करना आसान
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।