फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DRDO Recruitment 2023: डीआरडीओ में कई पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन और पात्रता शर्तें

Mon, 18 Dec 2023 02:23 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

DRDO Recruitment 2023: डीआरडीओ में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।  
विज्ञापन
DRDO - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DRDO Recruitment 2023: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने 102 पदों को भरने के लिए  इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती में स्टोर ऑफिसर, प्रशासनिक अधिकारी और निजी सचिव जैसे प्रमुख पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की आधिकारिक वेबसाइट www.drdo.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

DRDO Vacancy रिक्तियों का विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत, रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन का लक्ष्य तीन साल के अनुबंध के आधार पर उम्मीदवारों की भर्ती करना है। 102 पदों में से स्टोर ऑफिसर के लिए 17 रिक्तियां, प्रशासनिक अधिकारी के लिए 20 रिक्तियां और निजी सचिव पद के लिए 65 रिक्तियां हैं।

DRDO Jobs आयु सीमा

डीआरडीओ में इस भर्ती के तहत प्रतिनियुक्ति पर नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 12 जनवरी 2024 तक 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन

DRDO शैक्षणिक योग्यता

डीआरडीओ में निकली भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से संबंधित क्षेत्र में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें