फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BECIL Recruitment 2022: दिल्ली विकास प्राधिकरण में ऑफिस असिस्टेंट और डीईओ के 378 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Thu, 07 Apr 2022 06:27 PM IST
न्यूज डेस्क जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BECIL Recruitment 2022: ऑफिस असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक पास की योग्यता होना चाहिए।
विज्ञापन
BECIL Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BECIL Recruitment 2022: ब्रॉडकास्ट इंजीनियरिंग कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड (बेसिल) ने दिल्ली विकास प्राधिकरण के कार्यालय में तैनाती के लिए ऑफिस असिस्टेंट और डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 378 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बेसिल इस भर्ती अभियान के तहत ऑफिस असिस्टेंट के 200 पदों और डाटा एंट्री ऑपरेटर के 178 पदों पर को भरने जा रहा है। अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार पात्रता रखने वाले उम्मीदवार बेसिल की अधिकारिक वेबसाइट becil.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर कर सकते है।

विज्ञापन

BECIL Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता व आयु सीमा
ऑफिस असिस्टेंट के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक पास की योग्यता होना चाहिए। वहीं डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कक्षा 12वीं उत्तीर्ण या किसी भी विषय में स्नातक पास की योग्यता होना चाहिए। इन दोनो पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित कि गई हैं।

BECIL Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया
कार्यालय सहायक- 
  1. इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सामान्य जागरूकता (करंट अफेयर्स), अंग्रेजी व्याकरण से संबंधित लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक) देना होगी।
  2. कंप्यूटर परीक्षण के लिए एमएस ऑफिस (वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट) का पूरा ज्ञान होना चाहिए। 
  3. सभी पात्र उम्मीदवारों को अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
  4. अंतिम चयन व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। 
डीईओ-  सभी पात्र उम्मीदवारों को अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट या हिंदी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए।

BECIL Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
  • सामान्य, ओबीसी, भूतपूर्व सैनिक, महिला - 750 रुपये (प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 500/- रुपये अतिरिक्त)
  • एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस और पीएच - 450 रुपये (प्रत्येक अतिरिक्त पद के लिए 300/- रुपये अतिरिक्त)
विज्ञापन

BECIL Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया
  • उम्मीदवार सबसे पहले बेसिल की अधिकारिक वेबसाइट becil.com या becilregistration.com पर जाएं।
  • (उम्मीदवारों के पास एक वैध ई-मेल आईडी होना आवश्यक है।) 
  • अब होमपेज पर रिलेटेड लिंक सेक्शन में करियर टैब पर क्लिक करें।
  • अब यहां भर्ती से संबंधित ऑनलाइन विज्ञापन का का चयन करें।
  • एक नया पेज खुलेगा, इसमें पूछी गई सम्पूर्ण जानकारी दर्ज करें।
  • विवरण दर्ज करने के बाद जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड होने के बाद निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन सबमिट कर दें और आवेदन पत्र को डाउनलोड कर एक प्रिंटआउट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें