कर्मचारी चयन आयोग (SSC) इस वक्त दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल और हेड कॉन्स्टेबल की तीन भर्तियों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित कर रही है। SSC द्वारा निकाली गई इन तीनों भर्तियों की खास बात यह है कि इन सभी के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन अक्तूबर महीने में किया जाना है। दरअसल आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के लिए CBT 10 अक्टूबर 2022 से 20 अक्टूबर के बीच, हेड कॉन्स्टेबल असिस्टेंट वायरलेस ऑपरेटर (AWO)/टेली प्रिंटर ऑपरेटर (TPO) के लिए 27 और 28 अक्टूबर 2022 को तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के लिए 21 अक्टूबर 2022 को होगी। SSC की इन भर्तियों के जरिए हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के 835 पदों, हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के 857 पदों तथा कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के 1411 पदों पर भर्ती की जानी है। अगर आप भी इन भर्तियों के लिए होने वाली परीक्षा में हिस्सा लेने जा रहे हैं तो बचे हुए समय में इनकी बेहतर एवं पक्की तैयारी के लिए आप सफलता के Delhi Police Constable Target Batch 2022 की सहायता ले सकते हैं और घर बैठे इनकी कम्पलीट तैयारी करके दिल्ली पुलिस में नौकरी हासिल कर सकते हैं।
इन परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा के शहर और तारीख की जानकारी परीक्षा से 10 से 15 दिन पहले दी जा सकती है। वहीं अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले जारी किया जा सकता है। इसी आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) की CBT में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा के शहर और तारीख की जानकारी 25 से 30 सितंबर के बीच दी जा सकती है। वहीं कॉन्स्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए यह जानकारी 6 से 10 सितंबर के बीच तथा हेड कॉन्स्टेबल AWO/TPO के लिए 12 से 17 सितंबर के बीच जारी की जा सकती है।
हेड कॉन्स्टेबल (AWO/TPO) के 857 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली CBT में नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी और अभ्यर्थियों को पेपर हल करने के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। वहीं कॉन्स्टेबल (ड्राइवर) के पदों के लिए आयोजित होने वाली CBT में नेगटिव मार्किंग की व्यवस्था लागू होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस पेपर हल करने के लिए भी 90 मिनट का समय मिलेगा। जबकि हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों के लिए होने वाली भर्ती में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का उस प्रश्न का 0.50 प्रतिशत मार्क्स काट लिया जाएगा और अभ्यर्थियों को इस पेपर को भी हल करने के लिए 90 मिनट का ही समय मिलेगा। साथ ही अगर इन तीनों परीक्षाओं का आयोजन एक से अधिक शिफ्ट में किया जाएगा, तो इनमें नॉर्मलाइजेशन की व्यवस्था भी लागू होगी।
कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :
अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय UPSSSC PET, CTET, दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।