फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSPHCL Recruitment 2021: इस राज्य में डीईओ और जूनियर इंजीनियर के 707 पदों पर हो रही है भर्ती, कल है आवेदन की आखिरी तारीख

Wed, 27 Oct 2021 04:56 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CSPHCL Recruitment 2021: डीईओ के पदों पर आवेदन के लिए अावेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त या उच्च शिक्षा संस्थान से स्नातक और डीईओ या प्रोग्रामिंग में एक साल का डिप्लोमा होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु सीमा 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
CSPHCL Recruitment 2021 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर (जेई) और डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) के 707 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की थी। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल यानी 28 अक्तूबर 2021 है। उम्मीदवारों को कल के बाद से इस भर्ती के लिए आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह कल तक आधिकारिक वेबसाइट  cspc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


उम्मीदवारों की योग्यता और चयन प्रक्रिया
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती में डीईओ के पदों पर आवेदन के लिए अावेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त या उच्च शिक्षा संस्थान से स्नातक और डीईओ या प्रोग्रामिंग में एक साल का डिप्लोमा होना चाहिए। साथ ही उम्मीदवार की आयु सीमा 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह परीक्षा दो घंटे की होगी और इसमें 100 बहुवैकल्पिक (एमसीक्यू) सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा के परिणामों के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाएगी, इसके आधार पर ही उम्मीदवारों का चयन होगा।   

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें
इस भर्ती के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के आधिकारिक वेबसाइट cspdcl.co.in पर जाकर आवेदन पत्र को भरकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को पहले पंजीयन करना होगा, फिर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन कर के आवेदन पत्र को भरकर सबमिट करना होगाा। इस प्रक्रिया के पूरा होते ही उम्मीदवार का आवेदन सफल हो जाएगा। उम्मीदवार को  डीईओ के पद पर आवेदन के लिए ऑनलाइन माध्यम से 700 रुपए और जेई के पद पर आवेदन के 1000 रुपए शुल्क जमा करने होंगे। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।      

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें