फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISF Vacancy 2024: सीआईएसएफ में कांस्टेबल फायरमैन के पदों पर बंपर भर्ती, 30 अगस्त से आवेदन शुरू

Thu, 22 Aug 2024 01:24 PM IST
मेघा झा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CISF Vacancy 2024: सीआईएसएफ ने कांस्टेबल फायरमैन के 1130 पदों पर भर्तियां निकली हैं। इस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन रूप से 30 अगस्त से शुरू हो रही है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ में बंपर भर्तियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CISF Vacancy 2024: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल कांस्टेबल फायरमैन के पदों पर भर्तियां करने जा रहा है। सीआईएसएफ कांस्टेबल फायरमैन के 1130 पदों पर भर्ती करेगा। इसमें सामान्य वर्ग के 466, ओबीसी वर्ग की 236, ईडब्ल्यूएस के 114, एससी के 153, एसटी वर्ग के 161 पद आरक्षित हैं। पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 अगस्त से प्रारंभ होगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण किया जा सकता है। 
विज्ञापन

परीक्षा की तिथि की घोषणा अबतक नहीं की गई है। वहीं आवेदन फार्म का शुल्क भुगतान 30 सितंबर तक किया जा सकता है। 

आयु सीमा
सीआईएसएफ के कांस्टेबल फायरमैन के लिए उम्मीदवारों की आयुसीमा 18-23 वर्ष तक होनी चाहिए। उम्मीदवारों की आयु की गणना 30 सितंबर से की जाएगी। बता दें कि एससी और एसटी वर्ग को 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया
  • फिजिकल टेस्ट
  • लिखित परीक्षा
  • मेडिकल टेस्ट
  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये आवेदन फीस जमा करनी होगी। वहीं एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को कोई शुल्क जमा नहीं करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिखित परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्ण अंक और वेतनमान
अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस के लिए- 35 फीसदी
एससी, एसटी, ओबीसी- 33 फीसदी
चयनितों को लेवल-3 के अनुसार 21,700- 69,100 रुपये का वेतनमान दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें