फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CGPSC Recruitment 2021: आयोग ने निकाली मेडिकल स्पेशलिस्ट के पदों पर भर्तियां, पढ़िए डिटेल्स

Fri, 12 Nov 2021 02:03 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Naukri: CGPSC Medical Specialist Recruitment 2021 apply online for govt jobs from today: सामान्य वर्ग के लिए आवेदन फीस को 400 रुपये रखा गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन फीस जमा करने होंगे। उमीमदवार आवेदन फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या चालान के माध्यम से जमा कर सकते हैं।  
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग मेडिकल स्पेशलिस्ट 2021 भर्ती - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने 641 पदों पर सरकारी भर्तीयां जारी की है। यह भर्ती जन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में मेडिकल स्पेशलिस्ट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 नवंबर 2021 से शुरू होगी और आवेदन की आखिरी तारीख 10 दिसंबर 2021 रहेगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती में योग्यता
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती में उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है। इस डिग्री की इंडियन मेडिकल काउंसिल या छत्तीसगढ़ मेडिकल काउंसिल से मान्यता जरूरी है। सामान्य वर्ग के लिए आवेदन फीस को 400 रुपये रखा गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग, एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। उमीमदवार आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या चालान के माध्यम से जमा कर सकते हैं।  

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती में आयु सीमा
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती में आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 1 जनवरी 2021 तक 25 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में 3 वर्ष और एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट दी गई है। 11 दिसंबर से 15 दिसंबर तक का समय आवेदन पत्र में सुधार के लिए दिया जाएगा।
विज्ञापन


मेडिकल स्पेशलिस्ट के भर्ती के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीयन पूरा करना होगा। उम्मीदवार अपना पंजीयन अपना ई-मेल, मोबाईल नंबर, और निजी जानकारी जैसे माता-पिता का नाम, जेंडर, जनमतिथि और अन्य देकर कर सकते हैं। उम्मीदवार से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं। 

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) भर्ती में पदों का विवरण

  • एंथेसियोलॉजिस्ट - 124

  • पेडियेट्रिशियन - 123

  • चिमनी सफाईकर्मी - 111

  • 115 मेडिकल स्पेशलिस्ट -115

  • ऑर्थोपेडिक्स - 22

  • रेडियोलॉजिस्ट - 4

  • डेरमैटोलॉजिस्ट - 1

  • सर्जरी स्पेशलिस्ट - 111

  • मनोवैज्ञानिक - 27

  • क्लिनिकल पैथोलॉजिस्ट - 1

  • एपीडेमियोलॉजिस्ट - 1

  • क्लिनिकल बायोकेमिस्ट - 1

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें