CG Vyapam Result 2022: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने मंडी निरीक्षक और मंडी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in या cgvyapam.choice.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी और अपना परिणाम चेक कर सकते हैं और आगे की जरुरत के लिए इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
CG Vyapam Result 2022: कैसे चेक करें अपना परिणाम?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम और उत्तर कुंजी को चेक कर सकते हैं।
1. सबसे पहले उम्मीदवार छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट cgvyapam.choice.gov.in पर जाएं।
2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती की उत्तर कुंजी और परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज कर के लॉगिन करें।
5. अब परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
6. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरुरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
CG Vyapam Result 2022: 198 पदों पर होगी भर्तियां
छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा मंडी निरीक्षक और मंडी उपनिरीक्षक भर्ती के माध्यम से कुल 198 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर, 2021 को किया गया था। इस परीक्षा की अंतरिम उत्तर कुंजी 31 दिसंबर, 2021 को जारी की गई थी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि अंतिम उत्तर कुंजी पर कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं कराई जा सकेगी।