फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC Result 2022: यूपीपीएससी ने जारी किया आश्रम पद्धति लेक्चरर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें

Thu, 27 Jan 2022 10:54 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

UPPSC Result 2022: यूपीपीएससी ने आश्रम पद्धति लेक्चरर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर, 2021 को किया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची को चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
UPPSC Result 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPPSC Result 2022: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने आश्रम पद्धति लेक्चरर भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परिणाम अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन


UPPSC Result 2022: 26 सितंबर को हुई थी परीक्षा
यूपीपीएससी ने आश्रम पद्धति लेक्चरर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर, 2021 को किया था। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची को चेक कर सकते हैं। आयोग ने फिजिक्स, केमेस्ट्री और बायोलॉजी तीनों विषय के लिए सूची तैयार की है। आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 124 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। 

UPPSC Result 2022: 173 उम्मीदवारों का हुआ चयन
यूपीपीएससी ने आश्रम पद्धति लेक्चरर भर्ती के लिए आयोजित की गई प्रारंभिक परीक्षा में कुल 173 उम्मीदवारों को सफल घोषित किया गया है। यह उम्मीदवार अब मुख्य परीक्षा में भाग लेंगे। आयोग की ओर से मुख्य परीक्षा के लिए जल्द ही सूचना जारी की जाएगी। उम्मीदवारों को आवेदन पत्र भरना होगा और फीस का भी भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UPTET Answer Key 2021: यूपीटीईटी 2021 की उत्तर कुंजी जारी, यहां जानें डाउनलोड करने का तरीका

UPPSC Result 2022: कैसे चेक करें परिणाम?


उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

1. सबसे पहले उम्मीदवार यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे आश्रम पद्धति लेक्चरर भर्ती परीक्षा परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।

3. अब आपके सामने परिणाम की सूची एक पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।

4. इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

यह भी पढ़ें-  UPTET Answer Key 2021: उत्तर कुंजी के बाद जानिए क्या होगी अगली प्रक्रिया और कब आएंगे परीक्षा के परिणाम?

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें