Central Railway Recruitment 2023: सेंट्रल रेलवे में सीनियर टेक्निकल एसोसिएट/जूनियर टेक्निकल एसोसिएट के 135 पदों पर भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cr.indianrailways.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी डेट नजदीक है। उम्मीदवारों के पास 25 अक्तूबर 2023 शाम पांच बजे तक मौका है।
सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास डिग्री (प्रासंगिक इंजीनियरिंग अनुशासन) या डिप्लोमा (प्रासंगिक इंजीनियरिंग अनुशासन), बी.एससी (सिविल इंजीनियरिंग) होना चाहिए।
सेंट्रल रेलवे भर्ती के लिए सामान्य/ओबीसी वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है, जबकि एससी/एसटी पीडब्ल्यूबीडी के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये है।
सामान्य उम्मीदवारों के लिए 18 वर्ष से 33 वर्ष
ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 18 वर्ष से 36 वर्ष
एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए 18 वर्ष से 38 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की गई है।