इस दिन से शुरू होगा पंजीकरण
बोर्ड द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से शुरू होने जा रही है। पंजीकरण विंडो 11 अप्रैल, 2024 तक खुली रहेगी। पंजीकरण के इच्छुक उम्मीदवार इस समयावधि के दौरान अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर सकेंगे। नोटिस में कहा गया है कि आवेदन प्रक्रिया 12 मार्च से www.cbse.nic.in पर शुरू होगी।
रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप ए, बी और सी के 118 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिसमें सहायक सचिव, लेखा अधिकारी, कनिष्ठ अनुवादक, कनिष्ठ अभियंता, लेखाकार और कनिष्ठ लेखाकार पदों पर भर्ती होगी। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
- ग्रुप ए - 67 पद
- ग्रुप बी - 24 पद
- ग्रुप सी - 27 पद
अधिसूचना के अनुसार, बोर्ड सही समय पर वेबसाइट पर पात्रता मानदंड, आयु में छूट, परीक्षा शुल्क, वेतनमान, परीक्षा शहर, महत्वपूर्ण निर्देश, योजना और परीक्षा का पाठ्यक्रम, चयन का तरीका आदि सहित एक अलग विस्तृत अधिसूचना की उम्मीद कर सकते हैं।