फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSF Recruitment: बीएसएफ में SI, ASI पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि बेहद नजदीक; इस लिंक से तुरंत करें अप्लाई

Sun, 14 Apr 2024 03:29 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

BSF SI, ASI Recruitment 2024: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स में एसआई और एएसआई के पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवार बिना समय गवांए नीचे बताए तरीके से फॉर्म भरकर जमा कर दें।
 
विज्ञापन
BSF Recruitment 2024 - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSF SI, ASI Recruitment 2024: सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने ग्रुप बी और सी के विभिन्न 82 पदों पर भर्ती निकाली थी। आवेदन प्रक्रिया अभी चल रही है, लेकिन बहुत जल्द बंद होने वाली है। इच्छुक एवं योग्य महिला, पुरूष उम्मीदवार 15 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क करने के लिए भी उम्मीदवारों के पास 15 अप्रैल, 2024 तक का ही समय है। 

विज्ञापन

रिक्ति विवरण

इस भर्ती अभियान के तहत कांस्टेबल, एएसआई, एसआई सहित कुल 82 पदों को भरा जाना गै। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:
  • सहायक विमान मैकेनिक (एएसआई): 08 पद
  • सहायक रेडियो मैकेनिक (एएसआई): 11 पद
  • कांस्टेबल (स्टोरमैन): 03 पद

ग्रुप बी
  • एसआई (वर्क्स): 13 पद
  • एसआई/जेई (इलेक्ट्रिकल): 09 पद

ग्रुप सी
  • एचसी, यानी हेड कांस्टेबल (प्लंबर): 01 पद
  • एचसी (बढ़ई): 01 पद
  • कांस्टेबल (जनरेटर ऑपरेटर): 13 पद
  • कांस्टेबल (जनरेटर मैकेनिक): 14 पद
  • कांस्टेबल (लाइनमैन): 09 पद

इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 वर्ष से 30 वर्ष (एसआई वर्क्स और एसआई इलेक्ट्रिकल) के बीच होनी चाहिए। गौलतलब है कि पंजीकरण करने की अंतिम तिथि बेहद नजदीक है, लिहाजा तुरंत आवेदन कर दें। पात्रता मानदंड जानने के लिए अधिसूचना पढ़ें।

प्रति माह वेतन इस प्रकार होगा

  • एयर विंग - 29200 रुपये से 92300 रुपये और 21700 रुपये से 69100 रुपये
  • इंजीनियरिंग - 35400 रुपये से 112400 रुपये और 25500 रुपये से 81100 रुपये
विज्ञापन

आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
  • ग्रुप-सी और ग्रुप बी पदों के सामने “यहां आवेदन करें” पर क्लिक करें।
  • विवरण भरें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें।
  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें