BSF Head Constable Recruitment के महत्वपूर्ण विवरण
सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर 22 अप्रैल, 2023 से अपने संचार विंग में हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) और हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) पदों के लिए आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल 2023 के लिए आवेदन लिंक 22 अप्रैल, 2023 को रात 11 बजे सक्रिय हो जाएगा। योग्य पुरुष और महिला उम्मीदवार बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल 2023 के लिए 12 मई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
BSF Head Constable रिक्तियों का विवरण
इस बीएसएफ भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 247 पदों को भरना है, जिनमें से 217 रिक्तियां हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो ऑपरेटर) की हैं और 30 हेड कॉन्स्टेबल (रेडियो मैकेनिक) की हैं।
BSF Head Constable के लिए आयु सीमा
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) भर्ती में आवेदक के लिए आयु सीमा 12 मई, 2023 के दिन तक 18 वर्ष से 25 वर्ष के बीच में होनी निर्धारित है। हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।
BSF Head Constable के लिए शैक्षणिक योग्यता
आवेदक उम्मीदवार के पास पीसीएम या मैट्रिक में 60% कुल अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास दो साल का आईटीआई प्रमाण-पत्र होना चाहिए।
BSF Head Constable के लिए आवेदन शुल्क
बीएसएफ भर्ती के लिए अनारक्षित / ईडब्ल्यूएस / ओबीसी श्रेणी से संबंधित उम्मीदवारों को परीक्षा शुल्क के रूप में 100 रुपये और 47.20 रुपये सेवा शुल्क जमा करना होगा। महिला उम्मीदवारों / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / बीएसएफ सेवारत कर्मियों और भूतपूर्व सैनिकों को परीक्षा शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। उम्मीदवारों को अधिक जानकारी के लिए बीएसएफ द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना पढ़ने की सलाह दी जाती है।
BSF Head Constable भर्ती 2023 में कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल 2023 के लिए आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं :-
-
बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर लॉग ऑन करें।
-
होम पेज पर बीएसएफ हेड कॉन्स्टेबल भर्ती 2023 के लिए प्रासंगिक लिंक पर क्लिक करें।
-
विवरण दर्ज करके खुद को पंजीकृत करें।
-
अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉग इन करें।
-
आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
-
परीक्षा शुल्क का भुगतान कर आवेदन पत्र को पूरा करें।
-
भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसे अपने डिवाइस में सेव करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।