फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSSC SI Prelims Result 2023: बीपीएसएससी एसआई प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 25 Jan 2024 04:55 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSSC SI Prelims Result 2023: बीपीएसएससी एसआई प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी हो चुका है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
BPSSC - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSSC SI Prelims Result 2023: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विसेज कमीशन (बीपीएसएससी)  ने एसआई प्रीलिम्स भर्ती परीक्षा का रिजल्ट 2023 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार गृह (पुलिस) विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट  bpssc.bih.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन

BPSSC SI परीक्षा विवरण

बीपीएसएससी ने बिहार सब-इंस्पेक्टर (दारोगा) पदों के लिए प्रारंभिक परीक्षा 17 दिसंबर 2023 को दो पालियों में आयोजित की थी। बिहार पुलिस एसआई प्रारंभिक परीक्षा 200 अंकों के लिए आयोजित की गई थी और वस्तुनिष्ठ प्रकार की थी। प्रारंभिक परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को चयन के अगले दौर के लिए बुलाया जाएगा, जो कि बिहार पुलिस एसआई मुख्य परीक्षा है जो 400 अंकों के लिए आयोजित की जाएगी और वर्णनात्मक है। 

बीपीएसएससी एसआई प्रीलिम्स लिखित भर्ती परीक्षा के लिए कुल 660537 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 536754 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। कुल 514996 अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं।

चयन प्रक्रिया और पदों की संख्या

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) के तहत बिहार पुलिस में एसआई के 1275 पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण के आधार पर किया जाएगा।

विज्ञापन

BPSSC SI ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।

  • होम पेज पर बीपीएसएससी एसआई प्रीलिम्स रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करें।

  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपना रोल नंबर देख सकते हैं।

  • अब पेज डाउनलोड करें और रिजल्ट चेक करें।

  • इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें