फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC TRE 2.0: स्कूल शिक्षक भर्ती के 70622 पदों पर विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का आज आखिरी दिन; जल्दी करें

Fri, 17 Nov 2023 12:19 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC TRE Phase 2: बिहार शिक्षा भर्ती के दूसरे चरण के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। सभी इच्छुक एवं संबंधित उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से फटाफट आवेदन कर दें।
विज्ञापन
BPSC TRE 2.0
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC TRE 2.0: बिहार लोक सेवा आयोग, आज बीपीएससी शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी तरह से समाप्त कर देगा। 70622 पदों के लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की आज आखिरी तारीख है। सभी संबंधित उम्मीदवार बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जाकर फटाफट ऑनलाइन आवेदन कर दें। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर, 2023 तक है। विस्तृत जानकारी आगे पढ़े...

विज्ञापन

कुल पद

यह भर्ती अभियान बिहार के शिक्षा विभाग के तहत स्कूल शिक्षकों के 69,706 पदों और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के तहत कुल 916 रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है।

आवेदन शुल्क

बीपीएससी टीआरई चरण 2 के लिए पंजीकरण शुल्क 750 रुपये है। हालांकि, महिला उम्मीदवारों और एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के आवेदकों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 200 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • आधिकारिक वेबसाइट onlinebpsc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर स्कूल शिक्षक भर्ती के लिए उपलब्ध पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और अपना पंजीकरण करें।
  • एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद, आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • कंफर्मेशन पेज डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें