BPSC TRE Exam पंजीकरण और परीक्षा शेड्यूल
आयोग की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, प्रारंभिक प्रशिक्षित शिक्षकों, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक के लिए बीपीएससी स्कूल शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण के लिए पंजीकरण 03 से 14 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। बीपीएससी शिक्षक भर्ती के दूसरे चरण की टीआरई परीक्षा 70 से 10 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।
बिहार में 1,70,461 स्कूल शिक्षक रिक्तियों के लिए आयोजित परीक्षा के पहले चरण का परिणाम घोषित कर दिया गया है। पहले चरण की परीक्षा 24 अगस्त से 26 अगस्त तक आयोजित की गई थी। जिसकी मेरिट सूची, जिलेवार आवंटन सूची, स्कोरकार्ड और कट-ऑफ की घोषणा भी कर दी गई है।
आपत्ति विंडो भी लॉन्च
आयोग ने एक विंडो भी लॉन्च की है, जिसमें उम्मीदवार आपत्तियां, यदि कोई हो, उठा सकते हैं। यह सुविधा 29 अक्तूबर से 11 नवंबर तक उपलब्ध रहेगी और उम्मीदवार onlinebpsc.bihar.gov.in पर अपने डैशबोर्ड पर लॉग इन करने के बाद इसका उपयोग कर सकते हैं।