इन तिथियों पर होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
कक्षा 9-10 और कक्षा 11-12 के लिए दस्तावेज सत्यापन तिथियां जारी कर दी गई हैं। कक्षा 9-10 के लिए दस्तावेज सत्यापन 4, 5, 6 और 7 सितंबर, 2023 को आयोजित किया जाएगा और कक्षा 11-12 के लिए दस्तावेज सत्यापन 7, 8, 9, 10, 11 और 12 सितंबर, 2023 को आयोजित किया जाएगा।
दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उम्मीदवारों को जिन दस्तावेजों को ले जाना आवश्यक है उनमें शामिल हैं- आधार / पैन / ड्राइविंग लाइसेंस, जाति प्रमाण पत्र, पता प्रमाण, पीडब्ल्यूडी प्रमाण पत्र, सीटीईटी / बीटीईटी पेपर I प्रमाण प्रमाण पत्र, एसटीईटी पेपर I, II प्रमाण पत्र, मैट्रिकुलेशन प्रमाण पत्र और विभिन्न अन्य जिन्हें आधिकारिक सूचना पर जांचा जा सकता है।
इस बीच, BPSC स्कूल शिक्षक परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। आपत्ति विंडो 5 सितंबर को खुलेगी और 7 सितंबर, 2023 को बंद हो जाएगी। उम्मीदवार अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करके आसंर-की के खिलाफ अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।
BPSC स्कूल शिक्षक के लिए लिखित परीक्षा 24 अगस्त से 26 अगस्त के बीच आयोजित हुई थी। परीक्षा राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे और दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे की दो पालियों में आयोजित हुई थी।