फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ONGC Recruitment 2023: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 2500 पदों पर भर्ती शुरू, जल्दी करें आवेदन

Sun, 03 Sep 2023 02:00 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

ONGC Apprentice Recruitment 2023: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 2500 भर्तियों का ऐलान किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
ONGC - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ONGC Apprentice Recruitment 2023: ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (ONGC) ने अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती का ऐलान किया है। ओएनजीसी ने अप्रेंटिस के 2,500 से भी अधिक पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक वेबसाइट - ongcindia.com के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पात्रता, चयन प्रक्रिया और बाकी की जानकारी के लिए नीचे पढ़ें।

विज्ञापन

20 सितंबर है पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि


इस भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 1 सितंबर को शुरू हुई थी और 20 सितंबर, 2023 पंजीकरण करने की अंतिम तिथि है। उम्मीदवारों की भर्ती को लिए रिजल्ट 5 अक्टूबर, 2023 को घोषित किया जाएगा।

पात्रता मापदंड


इच्छुक उम्मीदवार के पास ग्रेजुएट अपरेंटिस के लिए B.A/B.Com/B.Sc/B.B.A/B.E./B.Tech की डिग्री होनी चाहिए। डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए डिप्लोमा और ट्रेड अपरेंटिस के लिए उम्मीदवार की योग्यता 10वीं/12वीं/आईटीआई होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार की आयु 20 सितंबर 2023 को 18 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया


अपरेंटिस की नियुक्ति के लिए चयन विज्ञापन में निर्धारित योग्यता परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर निकाली गई योग्यता के आधार पर होगा। योग्यता में समान संख्या होने पर अधिक आयु वाले उम्मीदवार पर पहले विचार किया जाएगा।
विज्ञापन

वेतनमान


इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित हुए ग्रेजुएट अपरेंटिस को 9000 रुपये, डिप्लोमा अपरेंटिस के लिए 8000 रुपये और ट्रेड अपरेंटिस के लिए 7000 रुपये का वेतन दिया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी लेने के लिए उम्मीदवार ओएनजीसी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें