फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का असर: बिहार लोक सेवा आयोग ने स्थगित की  बाल विकास परियोजना अधिकारी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा

Mon, 17 Jan 2022 11:03 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

आधिकारिक नोटिस में यह बताया गया है कि आयोग ने 6 फरवरी को होने वाली बाल विकास परियोजना अधिकारी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
BPSC CDPO Exam 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में बड़ी संख्या कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। इसका असर अब सरकारी भर्ती परीक्षाओं पर भी साफ नजर आने लगा है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने महत्वपूर्ण नोटिस जारी करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी भर्ती ( विज्ञापन संख्या- 03/2021) की प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है। नोटिस को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। यह परीक्षा 6 फरवरी, 2022 को आयोजित की जानी थी। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर इस नोटिस को पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन


आधिकारिक नोटिस में यह बताया गया है कि आयोग ने 6 फरवरी को होने वाली बाल विकास परियोजना अधिकारी भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। यह परीक्षा अब अप्रैल महीने में हो सकती है। हालांकि, यह तिथि स्थायी नहीं है। इससे पहले बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से  बाल विकास परियोजना अधिकारी परीक्षा का आयोजन 31 अक्तूबर, 2021 कराया जाना था। हालांकि, प्रशासनिक कारणों से परीक्षा टालनी पड़ी थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें