अधिसूचना के अनुसार, इस भर्ती के लिए योग्य अभ्यर्थी 19 मार्च से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2021 रखी गई है। अभ्यर्थी वेबसाइट www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में 24 में से 10 पद सामान्य वर्ग के लिए, आर्थिक रूप से कमजोर के लिए तीन पद, अनुसूचित जाति के लिए तीन पद, अनुसूचित जनजाति के लिए एक पद, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए दो पद, पिछड़ा वर्ग के लिए चार पद आरक्षित हैं। अन्य श्रेणी की महिलाओं के लिए सीट आरक्षित है।
बिहार लोक सेवा आयोग यानी बीपीएससी ने आवेदन के लिए इंटर यानी दसवीं पास योग्यता रखी है। इसमें तकनीकी दक्षता के तौर पर कंप्यूटर संचालन एवं टाइपिंग आना जरूरी है। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान स्तर दो के तहत 19,900 से 63,200 रुपए रहेगा। वहीं आवेदन के लिए उम्र सीमा एक अगस्त, 2021 को 18 वर्ष से 37 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित व महिलाओं को उम्र सीमा में विशेष छूट दी गई है।
भर्ती
संबंधी नोटिस यहां पढ़ें । जबकि
विस्तृत विज्ञापन देखने के लिए यहां क्लिक करें।