फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Head Teacher Recruitment: प्रधान शिक्षक के 40 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां, आज है आवेदन की आखिरी तारीख

Mon, 02 May 2022 01:22 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Headmaster Recruitment: बीपीएससी की ओर से हेडमास्टर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी गयी है। परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 31 मई, 2022 को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
BPSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BPSC Head Teacher Recruitment: सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से प्रधान शिक्षक (Head Teacher) के हजारों पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज 2 मई, 2022 को है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक इस भर्ती के लिए आवेदन नही किया है , वें इस सुनहरे अवसर को हाथ से न जाने दें। इच्छुक उम्मीदवार बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। इससे पहले आवेदन की अंतिम तारीख को 22 अप्रैल से बढ़ाकर 2 मई, 2022 कर दिया था। हम इस खबर में आपको हेड टीचर भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन

BPSC Head Teacher Recruitment: इतने पदों पर है भर्तियां
बिहार लोक सेवा आयोग की और से जारी की गयी भर्ती के माध्यम से कुल 40,506 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को आयोग की और से राज्य के विभिन्न स्कूलों में हेड टीचर के पदों पर नियुक्ति दी जायेगी। 

BPSC Head Teacher Recruitment: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां 
  • आवेदन प्रक्रिया समापत होने की तारीख- 2 मई, 2022
  • आवेदन पत्र में सुधार की तारीख- 9 मई, 2022

BPSC Head Teacher Recruitment: शैक्षणिक योग्यता व आयु-सीमा
हेड टीचर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने के वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50 फीसदी अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही उम्मीदवारों के पास में शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्णता भी होनी चाहिए। बिहार लोक सेवा आयोग इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 31 से 47 वर्ष निर्धारित की है। 

BPSC Head Teacher Recruitment: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवदन कर सकते हैं। 
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मागी जा रही जानकारी को दर्ज कर के पंजीयन करें और लॉगिन करें।
  • अब सभी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों को अपलोड करें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।  
विज्ञापन

BPSC Headmaster Recruitment: हेडमास्टर भर्ती परीक्षा की तारीख जारी
बीपीएससी की ओर से 6421 पदों पर हेडमास्टर भर्ती के लिए परीक्षा की तारीख की घोषणा कर दी गयी है। परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 31 मई, 2022 को आयोजित की जाएगी। आयोग की और से आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद जल्द ही प्रवेश पत्र की तारीख को लेकर भी नोटिस जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी और अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें