फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BPSC Headmaster Recruitment: 31 मई को होगी बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती परीक्षा, जानें परीक्षा का पैटर्न

Mon, 02 May 2022 12:34 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

BPSC Headmaster Recruitment 2022 Exam: बीपीएससी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हेडमास्टर भर्ती की लिखित परीक्षा 31 मई, 2022 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। 
 
विज्ञापन
BPSC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने राज्य शिक्षा विभाग के तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूल हेडमास्टर के पद के लिए परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी है। उम्मीदवार बीपीएससी की परीक्षा का विस्तृत टाइम-टेबल जानने के लिए आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in पर जा सकते हैं। बीपीएससी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हेडमास्टर भर्ती की लिखित परीक्षा 31 मई, 2022 को आयोजित होने वाली है। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। 

विज्ञापन


बता दें कि बिहार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद के लिए कुल 6421 रिक्तियों के लिए बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से भर्ती अभियान आयोजित किया जा रहा है, जिसमें से 2719 रिक्तियां महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

बीपीएससी हेडमास्टर भर्ती की चयन प्रक्रिया 

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।  परीक्षण में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे, प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा। परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे। इन 150 में से 100 प्रश्न सामान्य ज्ञान के होंगे, और 50 प्रश्न बीएड पाठ्यक्रम से होंगे। परीक्षा में 1/4 स्केल पर नेगेटिव मार्किंग भी लागू की जाएगी। परीक्षा दो घंटे तक चलने वाली है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट - bpsc.bih.nic.in - को नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए।  

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें