अभी तक नहीं जारी हुआ है 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा का नोटिफिकेशन
गौरतलब है कि आयोग ने अपने नोटिस में यह स्पष्ट किया है कि किसी अपरिहार्य कारणों से इन छह प्रतियोगी परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव हो सकते हैं। वहीं मीडिया से हुई खास बातचीत में बीपीएससी के संयुक्त सचिव सह परीक्षा नियंत्रक अमरेंद्र कुमार बताते हैं कि देश में कोरोना की तीसरी लहर आने या किसी अन्य कारणों की वजह से परीक्षा की तिथियों में संशोधन किए जा सकते हैं। बता दें कि आयोग ने अभी 67वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जा सकते हैं या
इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर अधिसूचना पढ़ सकते हैं।