BPSC CDPO Mains 2022 क्वालीफाई उम्मीदवार होंगे शॉर्ट लिस्ट
आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बीपीएससी का लक्ष्य राज्य समाज कल्याण विभाग में बाल विकास परियोजना अधिकारी के 55 रिक्त पदों को भरना है। चयन तीन राउंड, प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। मुख्य लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के लिए शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
BPSC CDPO Mains 2022 यहां देखें परीक्षा पैटर्न
बीपीएससी सीडीपीओ मेन्स के प्रश्न पत्र में सामान्य हिंदी के प्रश्न-पत्र, सामान्य अध्ययन के पेपर 1 और सामान्य अध्ययन के पेपर 2 के प्रश्न शामिल होंगे और एक पेपर वैकल्पिक विषयों का होगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर के लिए तीन घंटे का समय मिलेगा और सामान्य हिंदी का पेपर 100 अंकों का होगा और पेपर-3 300 अंकों का होगा। बीपीएससी सीडीपीओ मुख्य परीक्षा को पास करने के लिए, परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को श्रेणी के अनुसार निर्धारित न्यूनतम योग्यता अंक प्राप्त करने होंगे। बीपीएससी सीडीपीओ मेन्स परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार अंतिम साक्षात्कार दौर के लिए उपस्थित होंगे जो 120 अंकों का होगा।