BPNL Recruitment 2022 के पात्रता मापदंड
भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड की भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान, केंद्र या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड या ओपन स्कूल से कम से कम 10वीं पास की मार्कशीट या प्रमाण-पत्र होना आवश्यक है। हालांकि, भर्ती में 12वीं पास, ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।
बीपीएनएल भर्ती 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन की प्रारंभिक तिथि : 28 जनवरी, 2022
- आवेदन की अंतिम तिथि : 03 फरवरी, 2022
BPNL Recruitment के पदों का विवरण और आवेदन शुल्क
भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड की भर्ती में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को निम्नानुसार अलग-अलग पदों पर आवेदन के लिए अलग-अलग आवेदन शुल्क देना होगा -
- प्रशिक्षण नियंत्रण अधिकारी (ट्रेनिंग कंट्रोलिंग ऑफिसर) पद के लिए आवेदन शुल्क : 944 रुपये
- प्रशिक्षण प्रभारी (ट्रेनिंग इंचार्ज) पद के लिए आवेदन शुल्क : 826 रुपये
- प्रशिक्षण समन्वयक (ट्रेनिंग कोऑर्डिनेटर) पद के लिए आवेदन शुल्क : 708 रुपये
- प्रशिक्षण सहायक (ट्रेनिंग असिस्टेंट) पद के लिए आवेदन शुल्क : 590 रुपये