दिल्ली पुलिस और केंद्रीय बलों में होगी तैनाती
उम्मीदवारों का चयन दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में सब-इंस्पेक्टर, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में सब इंस्पेक्टर, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में सब-इंस्पेक्टर, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपीएफ) में सब इंस्पेक्टर और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में सब इंस्पेक्टर के पदों पर हुआ है।
विस्तृत अंक 04 फरवरी से देख सकेंगे
चयनित और गैर-चयनित उम्मीदवारों के विस्तृत अंक 04 फरवरी, 2022 से 23 फरवरी, 2022 तक आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे। इन पदों पर भर्ती परीक्षा 2019 के परिणाम का उम्मीदवार लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इन पदों पर सैकड़ों अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। परिणाम व अपने परिक्षा के अंकों से जुड़ी हुई जानकारी प्राप्त करने के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।