BOI Recruitment 2024: बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर, चीफ मैनेजर, लॉ ऑफिसर सहित अन्य कई पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार
आधिकारिक वेबसाइट Bankofindia.co.in पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अप्रैल, 2024 निर्धारित है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य क्रेडिट ऑफिसर, चीफ मैनेजर, लॉ ऑफिसर सहित अन्य कई पदों पर कुल 143 रिक्तियों को भरना है।