फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवसर: राज्य स्वास्थ्य विभाग ने निकालीं हैं 1797 पदों पर बंपर भर्तियां, 7 जून से शुरू होगी आवेदन की प्रक्रिया

Sun, 06 Jun 2021 11:11 AM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार स्वास्थ्य विभाग के अधीन चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों में सीनियर रेजिडेंट व ट्यूटर के 1797 पदों पर नौकरियां निकालीं गईं हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। बिहार सरकार के अधीन चिकित्सा महाविद्यालयों एवं अस्पतालों के 1797 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 7 जून से आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक अभ्यर्थी बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जाम बोर्ड (बीसीईसीईबी) की आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए  सीनियर रेजिडेंट व ट्यूटर के पदों पर आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, आदि के लिए आगे पढ़िए। 

विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 7 जून, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 20 जून, 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि - 21 जून, 2021
  • आवेदन पत्र में सुधार - 22 जून से 23 जून तक

आवेदन शुल्क - आवेदकों को 2250 रुपये बतौर आवेदन शुल्क जमा करने होंगे।

अन्य जानकारियां

  • आयु सीमा - 1 अगस्त 2020 को अनारक्षित (पुरुष), पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष व महिला), अनारक्षित (महिला) और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति (पुरुष व महिला) की अधिकतम उम्र क्रमश: 37, 40, 40 और 42 वर्ष होनी चाहिए। 
  • शैक्षणिक योग्यता - सीनियर रेजिडेंट/ट्यूटर के 40 फीसदी पदों पर बिहार राज्य स्वास्थ्य सेवा संवर्ग के सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी। 40 फीसदी पर राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों से स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं राज्य के बाहर के मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यर्थी  अन्य 20 फीसदी पदों पर आवेदन कर सकते हैं।  
  • चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर
विज्ञापन

आधिकारिक वेबसाइट

आधिकारिक अधिसूचना 

यह भी पढ़ें - 
बीआईएस भर्ती 2021 : गेट स्कोर के जरिये वैज्ञानिकों के रिक्त पदों पर मिल रहीं नियुक्तियां
बड़ी भर्ती: एनएचएम ने इस राज्य में निकालीं नौकरियां, 5215 पदों पर होंगी नियुक्तियां, फौरन करें आवेदन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें