शैक्षणिक योग्यता
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का पदानुसार 10वीं/12वीं/संबंधित क्षेत्र में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन/सर्टिफिकेट/डिप्लोमा किया होना चाहिए।
इसके अलावा, आवेदन पत्र भरते समय अगर उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की समस्या होती है तो वे ईमेल- techquery11@gmail.com पर या 0120- 4177860 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
आवेदन शुल्क
इन पदों के लिए सामान्य/ओबीसी/भूतपूर्व सैनिक/महिला उम्मीदवारों को 885 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा, जबकि एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/पीएच वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 531 रुपये शुल्क लागू है।
ऐसे करें आवेदन
एमटीएस, डीईओ, पीसीएम और अन्य पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- www.besil.com. पर जाएं।
- अब करियर पृष्ठ पर जाएं
- पंजीकरण फॉर्म (ऑनलाइन आवेदन) पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
- फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।