कहां चल रही हैं भर्तियां?
वर्तमान में बैंकिंग के क्षेत्र में तीन भर्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया चालू है। इनमें से पहली और बंपर भर्ती बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा चलाई गई है, जोकि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में भर्ती के लिए है। दूसरी भर्ती सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से निकाली गई है। इस भर्ती अभियान के तहत अप्रेंटिस के पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे जा रहे हैं। तीसरी भर्ती बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से शुरू की गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रबंधकीय और अन्य पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं।
IBPS RRB Clerk, PO Recruitment 2024: आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क, पीओ भर्ती
यह भर्ती अभियान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ग्रुप ए-ऑफिसर (स्केल 1, 2 और 3) और ग्रुप बी ऑफिस असिस्टेंट (बहुउद्देशीय) के 10181 पदों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है। चयन प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर होगा।
IBPS PO, Clerk 2024 Notification
- फोटो : Amar ujala graphics
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क, पीओ भर्ती परीक्षा तिथि
क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 3, 4, 10, 17 और 18 अगस्त को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। PO मुख्य परीक्षा 29 सितंबर को होगी। क्लर्क मुख्य परीक्षा 6 अक्तूबर को होगी। अधिकारी ग्रेड 2 और 3 के लिए एकल मुख्य परीक्षा 29 सितंबर को आयोजित की जाएगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 जून निर्धारित है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
CBI Apprentice Recruitment 2024: सीबीआई अप्रेंटिस भर्ती
सेट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अप्रेंटिस के 3000 पदों पर भर्ती चल रही है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। उम्मीदवार ने अपनी स्नातक की डिग्री 30 मार्च, 2020 के बाद पूरी की हो, इसका प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
आवेदन की अंतिम तिथि
आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जून है, जोकि बेहद नजदीक है। लिहाजा इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार तुरंत आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in पर जाकर अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।
BOB Recruitment 2024: बैंक ऑफ बड़ौदा में भर्ती
बैंक ऑफ बड़ौदा ने प्रबंधकीय सहित कुल 627 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। पात्र उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in के माध्यम से इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई 2024 है।
इस भर्ती के लिए आवेदन करने की न्यूनतम आयुसीमा 23 वर्ष और अधिकतम 48 वर्ष है, जोकि पदवार अलग-अलग है। चयन लघु सूचीकरण और उसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार और/या किसी अन्य चयन पद्धति के आधार पर किया जाएगा।