फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Of Baroda Recruitment 2022: बैंक ऑफ बड़ौदा में निकलीं 150 से अधिक पदों पर भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Sat, 26 Mar 2022 07:27 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Bank Recruitment 2022: मैनेजर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए।
विज्ञापन
Bank of Baroda Recruitment 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Bank Recruitment 2022: बैंक में नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए खुशखबरी सामने आई है। बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से रिशीवेबल्स मैनेजमेंट वर्टिकल में ब्रांच रिशीवेबल मैनेजर के 159 पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती से जुड़ी रखने वाले उम्मीदवार अपना आवेदन 14 अप्रैल, 2022 से पहले बीओबी के आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in/Career.htm पर जाकर कर सकते हैं। 

विज्ञापन

Bank Recruitment 2022: योग्यता और आयु सीमा
बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार रिशीवेबल्स मैनेजमेंट वर्टिकल में ब्रांच रिशीवेबल मैनेजर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन (स्नातक) की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास 2 साल का समग्र कार्य अनुभव होना चाहिए जिसमें कम से कम 1 साल का अनुभव बैंकों, एनबीएफसी या वित्तीय संस्थानों में होना चाहिए। पदों पर आवेदन करने के लिए आवेदकों की आयु 23 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

Bank Recruitment 2022: श्रेणी अनुसार पदों की जानकारी 

कुल पद- 159
  • एससी (अनुसूचित जाति)- 23
  • एसटी (अनुसूचित जनजाति)- 11
  • ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग)- 42
  • ईडब्ल्यूएस- 15
  • यूआर- 68

Bank Recruitment 2022: आवेदन शुल्क
  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क- 600 रुपये 
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी और महिलाओं के लिए आवेदन  शुल्क- 100 रुपये 
विज्ञापन

Bank Recruitment 2022: आवेदन प्रक्रिया
  1. उम्मीदवार सबसे पहले बैंक ऑफ बड़ौदा कि अधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.in/Career.htm पर जाएं। 
  2. यहां होम पेज पर करियर सेक्शन में 'Current Opportunities' पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन की लिंक पर क्लिक करें व दी गई जरूरी जानकारी दर्ज करें।
  4. इसके बाद डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करें। 
  5. स्कैन की गई फोटो, हस्ताक्षर और संबंधित दस्तावेज अपलोड करें, इसके बाद आपका आवेदन जमा हो जाएगा।
  6. उम्मीदवार भविष्य की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकाल कर रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें