फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: बिहार सरकार जल्दी करेगी 1 लाख पुलिसकर्मियों की भर्तियां,  पुलिस महानिदेशक ने दी जानकारी

Sat, 26 Mar 2022 05:31 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी बीते माह पुलिस सप्ताह समापन कार्यक्रम के दौरान इतनी बड़ी संख्या में भर्ती के संकेत दिए थे।
विज्ञापन
Bihar Police - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बिहार सरकार आने वाले समय में पुलिस विभाग के अंतर्गत एक लाख भर्तियां करेगी। इस बात की सूचना  बिहार के पुलिस महानिदेशक एसके सिंघल ने बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दी। उन्होंने कहा कि पुलिस महकमे में भी गलत लोग मौजूद हैं। आगामी समय में प्रशासनिक तंत्र में सुधार करने के लिए बड़ें स्तर पर भर्तियां की जाएगी। 

विज्ञापन


ट्रैफिक समस्या के लिए आइजी रैंक का सृजन
राज्य में ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए पुलिस विभाग में आईजी रैंक का सृजन किया गया है। बताया गया है कि विभाग में आधुनिकीकरण का कार्य जारी है। जल्द ही परिवर्तन और सुधार देखने को मिलेगा। राज्य में अगले तीन महीने में इमरजेंसी रेस्पांस सपोर्ट सिस्टम का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा 112 (इमरजेंसी रेस्पांस) नंबर को शुरू किया जाएगा और  400 आधुनिक तकनीक वाले वाहन भी लिए जाएंगे। राज्य के सभी पुलिस थाने को सीसीटीवी से लैस किया जाएगा। 

नितिश कुमार भी कर चुके चर्चा
बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने भी बीते माह पुलिस सप्ताह समापन कार्यक्रम के दौरान इतनी बड़ी संख्या में भर्ती के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि राज्य में प्रति एक लाख की आबादी पर 170 पुलिसकर्मियों की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए सीएम नीतीश कुमार ने चयन प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश जारी किए थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें