Assam Police Sub-Inspector Recruitment: पूर्वोत्तर के युवाओं के लिए पुलिस में भर्ती होने का सुनहरा मौका है। असम पुलिस एसआई भर्ती के 320 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जल्द खत्म होने वाली है। राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, असम की ओर से सब इंस्पेक्टर पदों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 21 जनवरी, 2022 को देर रात बंद कर दी जाएगी। योग्य उम्मीदवार एसएलपीआरबी, असम की आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 22 दिसंबर, 2021 को शुरू हुई थी। असम पुलिस एसआई भर्ती के लिए आवेदक उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय के मान्यता प्राप्त कॉलेज या संस्थान से वाणिज्य, कला, विज्ञान या किसी समकक्ष स्ट्रीम में स्नातक होना आवश्यक है।