हिमाचल प्रदेश में अभ्यर्थियों के लिए विभिन्न पदों पर सरकारी भर्तियां निकलीं हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण (एचपीएसएलएसए) ने स्टेनो टाइपिस्ट और जूनियर कार्यालय सहायक (जेओए) के पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट himachal.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर अनुबंध के आधार पर भर्तियां निकलीं हैं। स्टेनो टाइपिस्ट के छह पदों पर और जूनियर कार्यालय सहायक के सात पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 28 फरवरी, 2022 तक का समय है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर होगा।