असम पुलिस कमांडो भर्ती परीक्षा 24 अप्रैल को होगी
असम पुलिस कमांडो परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट slprbassam.in पर जाकर अपने प्रवेश- पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। असम पुलिस कमांडो भर्ती परीक्षा 24 अप्रैल 2022 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी। कमांडो भर्ती की पीएसटी और पीईटी क्लीयर करने वाले उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक टेस्ट में शामिल होना होगा। इसके बाद वे अगले दौर में पहुंचेंगे।
2,450 पदों के लिए हो रही भर्ती परीक्षा
बता दें कि असम पुलिस ने दिसंबर 2020 में नवसृजित असम कमांडो बटालियन के लिए कांस्टेबल एबी के 2,450 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इनमें से 2220 रिक्तियां पुरुष और ट्रांसजेंडर के लिए आरक्षित हैं, जबकि 180 रिक्तियां महिलाओं के लिए तथा 50 पद नर्सिंग स्टाफ के लिए आरक्षित हैं।