रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान के माध्यम से राज्य में सहायक अध्यापक के कुल 5,500 पद भरे जाएंगे। इनमें से 1,750 रिक्तियां उच्च प्राथमिक (UP) विद्यालयों में सहायक शिक्षक, विज्ञान शिक्षक और हिंदी शिक्षक पदों के लिए हैं, और 3,800 रिक्तियां निम्न प्राथमिक विद्यालयों (LP) में सहायक शिक्षक पद के लिए हैं।
पात्रता मापदंड
आवेदक असम का स्थायी निवासी होना चाहिए और वह असम शिक्षक पात्रता परीक्षा (एटीईटी)/केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) में योग्य हो।
आयुसीमा
आवेदक की आयु 1 जनवरी, 2023 तक 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, भूतपूर्व सैनिकों की 42 वर्ष, ओबीसी/एमओबीसी के लिए 43 वर्ष और एससी/एसटी (पी)/एसटी (एच) के लिए 45 वर्ष और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के लिए 50 वर्ष होनी चाहिए।